Wednesday, 30 Sep 2026

दुनिया के सबसे ऊंचे पुल पर निकली तिरंगा रैली

जम्मू (13 अगस्त 24)। जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में तिरंगा रैली निकाली गई। इस दौरान सभी ने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था। इस रैली में स्कूली बच्चों और अन्य लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। 

जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चिनाब नदी पर बने रेलवे पुल पर 750 मीटर लंबी तिंरगा रैली निकाली गई। आपको बता दें कि चिनाब नदी पर बना यह रेलवे पुल दुनिया का सबसे ऊंचा पुल है। इस मौके पर रियासी के डी.सी. विशेष पाल महाजन ने बताया कि देश के प्रति अपना प्यार दिखाने के लिए 750 मीटर लंबा तिरंगा हाथ में लेकर यह रैली निकाली गई है। वहीं इस दौरान सभी ने भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!