Tuesday, 29 Sep 2026

दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डे की उलटी गिनती

दुबई (04 अगस्त 26)। दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXB) अगले कुछ वर्षों में हमेशा के लिए बंद हो जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, वर्ष 2035 तक DXB का संचालन पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा और इसकी सभी उड़ानों को अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। बताया गया है कि यह स्थानांतरण एक चरणबद्ध प्रक्रिया के तहत होगा, जिसकी शुरुआत 2032 के आसपास होने की संभावना है। पूरी प्रक्रिया को पूरा होने में कई वर्ष लग सकते हैं, ताकि यात्रियों और एयरलाइंस को किसी तरह की असुविधा न हो।

दुबई दक्षिण में स्थित अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लगभग 28 अरब पाउंड (करीब 3 लाख करोड़ रुपये) की लागत से बड़े स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य इसे दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे आधुनिक एयरपोर्ट बनाना है। दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने पिछले छह दशकों से वैश्विक विमानन क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की संख्या के हिसाब से लंबे समय तक दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल रहा है। नए एयरपोर्ट के पूरी तरह तैयार होने के बाद दुबई वैश्विक एविएशन हब के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने की तैयारी में है। अधिकारियों का मानना है कि अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट भविष्य की बढ़ती हवाई यात्रा की मांग को पूरा करने के लिए कहीं अधिक क्षमता और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

Tags:

Follow us

This question is not available..!