Monday, 28 Sep 2026

दूसरा चरण: कल होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी

नईदिल्ली (25 अप्रैल 24)। भारत निर्वाचन आयोग ने कल होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौसम सामान्य रहने के पूर्वानुमान के साथ, मतदाता आराम से अपना वोट डाल सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर सुविधाओं सहित गर्म मौसम की स्थिति से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में कल मतदान होगा। याद रहे कि मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान तीसरे चरण में पुनर्निर्धारित किया गया है। शेष 5 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से मतदान केन्‍द्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जिम्मेदारी व गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!