Thursday, 01 Oct 2026

देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट दर्ज

मुंबई (14 फरवरी 26)। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी ताज़ा आंकड़ों ने आर्थिक जगत को हैरान कर दिया है। लगातार चार हफ्तों की ज़ोरदार बढ़त के बाद, देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मात्र एक सप्ताह के भीतर देश के स्वर्ण भंडार की वैल्यू में 14 बिलियन डॉलर (करीब 1.28 लाख करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमी आई है।

प्रमुख आंकड़े: एक नज़र मेंRBI के अनुसार, 6 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 6.711 अरब डॉलर घटकर 717.064 अरब डॉलर रह गया है। इससे पिछले सप्ताह यह 723.774 अरब डॉलर के अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर था। इस रिपोर्ट का सबसे दिलचस्प पहलू Gold Reserve की स्थिति है। पिछले हफ्ते जहां Gold Reserve में 14.595 अरब डॉलर का बड़ा उछाल देखा गया था, वहीं इस हफ्ते इसमें 14.208 अरब डॉलर की भारी गिरावट दर्ज की गई। जानकारों का मानना है कि वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में बदलाव और RBI की रणनीतिक खरीद-बिक्री इसका मुख्य कारण हो सकती है। 2 जनवरी के बाद यह पहली बार है जब Gold Reserve में इतनी बड़ी गिरावट देखी गई है। भले ही Gold Reserve और कुल भंडार में गिरावट आई हो, लेकिन foreign currency assets में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली है। इस सप्ताह FCA 7.661 अरब डॉलर बढ़कर 570.053 अरब डॉलर पर पहुंच गया। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते इसमें 493 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। FCA में होने वाले इस बदलाव में डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य मुद्राओं की वैल्यू में होने वाला उतार-चढ़ाव शामिल होता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!