Friday, 02 Oct 2026

देश को एकता, उत्कृष्टता के पथ पर आगे ले जाएं: राष्ट्रपति

नईदिल्ली (01 जनवरी 25)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को नववर्ष की पूर्वसंध्या पर नागरिकों को शुभकामनाएं दीं और सभी से 'हमारे समाज और राष्ट्र' को एकता और उत्कृष्टता के पथ पर आगे ले जाने का आग्रह किया। उन्होंने एक संदेश में कहा कि नए साल का आगमन नई उम्मीदों, सपनों और आकांक्षाओं की शुरुआत का प्रतीक है। मुर्मू ने कहा कि यह अवसर 'हमारी इच्छाओं' को पूरा करने के लिए नए जोश के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा, 'आइए हम नए साल का स्वागत खुशी और उत्साह के साथ करें और अपने समाज और राष्ट्र को एकता और उत्कृष्टता के पथ पर आगे ले जाएं।' राष्ट्रपति ने 'भारत और विदेशों में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं' दी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!