Wednesday, 30 Sep 2026

देश में लगातार पांचवे महीने बढ़ी मंहगाई

नईदिल्ली (13 जून 26)। देश में महंगाई दर में लगातार पांचवें महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मई 2026 में खुदरा महंगाई (रिटेल इनफ्लेशन) बढ़कर 3.93 प्रतिशत हो गई, जो अप्रैल में 3.48 प्रतिशत थी।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई में खुदरा महंगाई दर में 0.45 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई। खाद्य पदार्थों, दैनिक उपभोग की वस्तुओं और कुछ आवश्यक सेवाओं की कीमतों में बढ़ोतरी का असर महंगाई दर पर देखने को मिला। हालांकि, खुदरा मुद्रास्फीति अभी भी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्धारित सहनीय दायरे के भीतर बनी हुई है, लेकिन लगातार पांच महीने से बढ़ती महंगाई उपभोक्ताओं की जेब पर दबाव बढ़ा सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में खाद्य कीमतों और मानसून की स्थिति पर महंगाई की दिशा काफी हद तक निर्भर करेगी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!