Tuesday, 29 Sep 2026

देश में 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं: राहुल गांधी

नईदिल्ली (22 जुलाई 26)। CJP Protest के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा प्रदर्शनकारियों के साथ की गई मारपीट को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज एक बड़ा बयान दिया है। राहुल ने कहा कि सुरक्षाबलों ने  शिक्षा सिस्टम में सुधार की मांग कर रहे छात्रों को पीटा है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि देश में 10 सालों में 152 पेपर लीक हुए हैं।

कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर आरोप लगाया है कि उनके इस्तीफे की मांग किसी एक मुद्दे पर आधारित नहीं है, बल्कि शिक्षा मंत्रालय में उनके कार्यकाल के दौरान सामने आई विफलताओं और कथित भ्रष्टाचार की लंबी श्रृंखला के कारण की जा रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को यहां एक बयान में श्री प्रधान पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि वह एक उदासीन, असंवेदनशील, अयोग्य और आदतन झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं करोड़ों छात्रों की आकांक्षाओं को गहरा आघात पहुंचाने के बावजूद श्री प्रधान इस्तीफा देने से इनकार कर रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपना अहंकार प्रदर्शित कर रहे हैं।   


Tags:

Follow us

This question is not available..!