Thursday, 01 Oct 2026

धमाके आतंकी अड्डे पर हुए, गूंज पूरी दुनिया ने सुनी: मोदी

मेलबर्न (09 जुलाई 26)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारतीय समुदाय के संबोधन के लिए मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में 30,000 से ज़्यादा लोग जमा हुए हैं। यह ऑस्ट्रेलिया में किसी भी विश्व नेता के लिए अब तक की सबसे बड़ी सभाओं में से एक है। 'मेलबर्न मीट्स मोदी' नाम के इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भीड़ भारतीय समुदाय के उत्साह को दिखाती है। कार्यक्रम स्थल 'मोदी, मोदी' और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंज रहा है। इस दौरान पीएम मोदी भारतीयों के ऑस्ट्रेलिया के विकास में दिए योगदान की तारीफ की। साथ ही उन्होंने ऐलान किया कि भारत जल्द ही अपना स्पेस स्टेशन बनाने वाला है। 

पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान आपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। पीएम ने कहा कि आतंकी अड्डे पर हुआ धमाकों की गूंज पूरी दुनिया में सुनाई दी है। PM मोदी ने भारतीय समुदाय से मिले गर्मजोशी भरे स्वागत की तारीफ़ की और इसे "सचमुच अविस्मरणीय" बताया। PM मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों से मिले, जो 'भारत माता की जय' और 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच, ठंड के मौसम की परवाह किए बिना उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में आए थे। PM मोदी ने भारतीय समुदाय को उनके गर्मजोशी भरे व्यवहार के लिए धन्यवाद देते हुए X पर पोस्ट किया, 'मेलबर्न में मौसम भले ही ठंडा हो, लेकिन भारतीय समुदाय से मिला गर्मजोशी भरा स्वागत सचमुच अविस्मरणीय था। उनका स्नेह और भारत के साथ अटूट बंधन हमेशा बहुत खुशी और गर्व का स्रोत रहा है।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!