Friday, 09 Oct 2026

धाकड़ समाज के लोगों का पटवारी की गाड़ी पर हमला

रतलाम (01 सितंबर 25)। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के काफिले पर रविवार को धाकड़ समाज के लोगों ने रतलाम में हमला कर दिया। इस दौरान पटवारी की गाड़ी के कांच टूट गए। मामला बिगड़ता देख पटवारी ने गाड़ी से उतरकर लोगों से माफी मांगी और समाज के लोगों को अपना रिश्तेदार बताया। दरअसल, पटवारी ने एक सभा में भाजपा से जुड़े मंदसौर के धाकड़ समाज के दो नेताओं को लेकर बयान दिया था। जिसके विरोध में नाराज समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया।

जीतू पटवारी ने यह बयान दिया था कि आपने धाकड़ कांड सुना था मंदसौर हाइवे पर। देखा था भाजपा नेता का।, उससे बड़ा कांड मंदसौर बीजेपी ने किया । जल्द आपको फोटो-वीडियो मिलेंगे। ये संस्कार है भाजपा के। इसी बायन को लेकर धाकड़ समाज के लोगों ने पटवारी को काले झंडे दिखाएं और गाड़ी पर हमला किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी रविवार को रतलाम में 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जनसमर्थन यात्रा में पहुंचे थे। जनसमर्थन यात्रा दोपहर करीब दो बजे बाजना बस स्टैंड से शुरू हुई। इस दौरान कार में जीतू पटवारी, कांतिलाल लाल भूरिया सवार हुए। जीतू पटवारी ने उन पर हुए हमले को लेकर कहा कि पूरा प्रदेश नशे की चपेट में है। जब वे नशे के खिलाफ बोलते हैं तो उन पर हमले कराए जाते हैं। विपक्ष होने के नाते वे नशे के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें किसी भी हद तक क्यों न जाना पड़े। पटवारी पर हुए हमले के बाद कांग्रेस के प्रदेश महासचिव किशन सिंघाड़ ने स्टेशन रोड थाने पर जावरा जनपद के पूर्व अध्यक्ष रामविलास धाकड़ व मंडल अध्यक्ष अशोक धाकड़ के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने अभी सिर्फ अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!