Tuesday, 29 Sep 2026

नए चीनी वायरस HMPV के लक्षण भी कोरोना जैसे ही

नईदिल्ली (08 जनवरी 25)। चीन के नए वायरस ने फिर दुनिया को संकट में डाल दिया है। चीन के कई पड़ोसी देशों के बाद  हाल ही में भारत में HMPV वायरस के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। अब तक बच्चों में 7 केस सामने आए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि यह स्थिति नियंत्रण में है और कोविड जैसी महामारी की आशंका नहीं है। उन्होंने बताया कि HMPV कोई नया वायरस नहीं है। इसे 2001 में पहली बार पहचाना गया था और यह कई सालों से दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में फैला हुआ है।  HMPV (ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस) एक श्वसन वायरस है, जो बच्चों और बुजुर्गों में ऊपरी श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है। यह वायरस हल्के बुखार से लेकर ब्रोंकियोलाइटिस और निमोनिया जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। संक्रमण मुख्य रूप से श्वसन बूंदों के जरिए फैलता है। HMPV वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम और श्वसन प्रणाली को मजबूत बनाना बेहद जरूरी है। HMPV मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली श्वसन बूंदों से फैलता है। यह वायरस सतहों पर थोड़े समय तक जीवित रह सकता है, इसलिए हाथों की सफाई बेहद जरूरी है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!