Thursday, 01 Oct 2026

नटराजन केस: कांग्रेस हार नहीं मानेगी, हाईकोर्ट जाएगी

भोपाल (16 जून 26)। मध्यप्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट भी भाजपा के खाते में चली गई। कांग्रेस ने मामले को लेकर चुनाव आयोग से गुहार लगाई इसके बाद सुप्रीम कोर्ट की शरण ली, लेकिन हर ओर से निराशा ही मिली। सूत्रों की मानें तो एमपी कांग्रेस अब हाईकोर्ट में याचिक दायर करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि कांग्रेस हार नहीं मानेगी जल्द ही मीनाक्षी नटराजन केस को लेकर हाईकोर्ट में जाएगी। चुनाव याचिका के नियमों के मुताबिक, इसके साथ चुनाव आयोग व रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा जारी किए गए सभी आदेशों की सर्टिफाइड कॉपी लगाना जरूरी होता है। इन सरकारी दस्तावेजों को कानूनी तौर पर हासिल करने और याचिका का ड्राफ्ट तैयार करने में 5-7 दिन का समय लगता है। सारे दस्तावेज तैयार होते ही कांग्रेस हाईकोर्ट का रुख करेगी।

बता दें कि मीनाक्षी नटराजन अधिकृत उम्मीदवार होते हुए भी कांग्रेस की तरफ से राज्यसभा में नहीं जा पाईं। उन पर आपराधिक जानकारी छिपाने के आरोप थे ऐसे में उनका नॉमिनेशन खारिज कर दिया गया था। इसके बाद भाजपा के महेश केवट तीसरी सीट पर निर्विरोध विजेता घोषित कर दिए गए। कांग्रेस ने चुनाव आयोग में गुहार लगाई थी लेकिन वहां उनकी सुनवाई नहीं हो सकी। इसके बाद कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ऐसी कोई परंपरा स्थापित नहीं है कि, सुप्रीम कोर्ट चुनावी मामले में सीधे हस्तक्षेप करे, इसलिए सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी की याचिका को खारिज कर दी और कहा कि आप चुनाव आयोग में याचिका दायर करें। इसके बाद अब कांग्रेस के पास एकमात्र और आखिरी रास्ता हाईकोर्ट बचा है। कांग्रेस मीनाक्षी नटराजन केस को लेकर हाईकोर्ट जबलपुर में याचिका दायर करेगी।

Tags:

Follow us

This question is not available..!