Tuesday, 29 Sep 2026

नपा अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार ने कुंडेश्वर धाम में की पूजा

टीकमगढ़ (13 सितंबर 26)। टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान पवित्र कुंडेश्वर धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के साथ नगरवासियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा-अर्चना के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा, पार्षद अरविंद रजक एवं रामकुमार यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

नगर पालिका अध्यक्ष ने मंदिर में भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और सभी के लिए सुख-शांति एवं समृद्धि की प्रार्थना की। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार खान ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पूजा-अर्चना से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-शांति व समृद्धि आए, यही प्रार्थना की। कुंडेश्वर धाम टीकमगढ़ जिले का प्रमुख धार्मिक स्थल है, जहां भगवान शिव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष के पहुंचने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किए गए।


Tags:

Follow us

This question is not available..!