नईदिल्ली (01 जनवरी 25)। 31 दिसंबर की रात बीतने के साथ ही नए साल 2025 का आगाज हो गया। रात 12 बजते ही जश्न-ए-दौर शुरू हो गया। लोग रोड पर निकलकर जमकर पटाखे फोडे। पुराने साल की विदाई दी और नए साल का पूरे जोशो-खरोश के साथ स्वागत किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक लोगों ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया। लोग आतिशबाजी के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए नजर आए हैं। अपने मित्रों और परिचितों को सोशल मीडिया के जरिए नए साल की बधाई देने का दौर रात से लेकर पूरे दिनभर जारी रहा। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से एक जनवरी नया साल का पहला दिन की शुरुआत हो गई। ऐसे में इस दिन को पूरी दुनिया में बतौर जश्न मनाया जाता है। चूंकि नया साल है। इसलिए नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य और नए आइडिया के साथ लोग स्वागत कर रहे हैं। नोएडा में नए साल 2025 का स्वागत करने के लिए लोग जश्न मनाने के लिए एकत्र हुए। इंदौर और भोपाल में देर रात तक नए साल 2025 का स्वागत करते हुए लोग नाचते और जश्न मनाते रहे।