Saturday, 03 Oct 2026

नागपुर हिंसा के दोषियों को नहीं बख्शेंगे: फडणवीस

मुंबई (19 मार्च 25)। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर हिंसा पर विधानसभा में कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला करने वालों को किसी भी हालत में नहीं छोड़ा जाएगा। अगर वे कब्र में भी छिपे होंगे तो उन्हें वहां से निकालकर सजा दी जाएगी।

फडणवीस ने कहा कि नागपुर हमेशा से शांतिप्रिय शहर रहा है, यहां तक कि 1992 के सांप्रदायिक तनाव के दौरान भी यहां दंगे नहीं हुए थे। लेकिन इस बार कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर हिंसा भड़काने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।


Tags:

Follow us

This question is not available..!