इंदौर (14 सितंबर 24)। नगर निगम की शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है। आगामी सिंहस्थ को देखते हुए इंदौर की कान्ह और सरस्वती की नदी के सफाई के साथ ही नदियों के पास से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है, नगर निगम आयुक्त शिवम वर्मा के मुताबिक़ नदियों को पुनर्जीवित करने और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के तहत नदी के किनारे बने करीब 3 हजार मकानों को चिन्हित किया गया है, यहां रहने वाले सभी लोगों को नोटिस जारी करते हुए मकान खली करने के आदेश दिए गए है। निगमायुक्त के मुताबिक़ यहां रहने वाले सभी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए जा रहे मकानों में शिफ्ट किया जाएगा।