इंदौर (04 अप्रैल 25)। इंदौर नगर निगम ने गुरुवार को अपना वार्षिक बजट पेश किया। निगम महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट पेश करते हुए बताया कि अब ई-पोर्टल से इंदौर वासियों के मोबाइल पर एक क्लिक से सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि यह बजट शहर के विकास के साथ 2050 के विजन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। नए बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। बजट में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत इंदौर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रावधान रखे गये हैं। शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और न ही किसी कर में बढ़ोतरी की गई है।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने नगर निगम के बजट की सराहना की है। उन्होंने कहा है कि इंदौर शहर मुख्यमंत्री के सपनों का शहर है। मुख्यमंत्री की मंशानुसार नये बजट में इंदौर शहर वासियों के लिए कई राहत भरी घोषणाएं की गईं हैं, जो सराहनीय हैं। सिलावट ने कहा है कि बजट में नगर निगम का खुद का डिजिटल पोर्टल शुरू करने की घोषणा की गई है। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तेजी आएगी। ई-पोर्टल से इंदौर वासियों के मोबाइल पर एक क्लिक से सभी प्रकार की नागरिक सुविधाएं प्राप्त होगी। बजट में स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत इंदौर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रावधान रखे गये हैं। शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। खास बात यह है कि इस बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है और न ही किसी कर में बढ़ोतरी की गई है।