Thursday, 01 Oct 2026

निज्जर की हत्या में विदेशी हाथ का सबूत नहीं'

ओटावा (30 जनवरी 25)। कनाडा के एक आयोग द्वारा अपनी चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में कथित विदेशी हस्तक्षेप की जांच करने वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में किसी 'विदेशी राज्य' के साथ 'कोई निश्चित संबंध' साबित नहीं हुआ है।

कनाडा के नागरिक निज्जर की जून 2023 में वैंकूवर में हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा भारत के 'एजेंटों' पर आरोप लगाने के बाद कूटनीतिक संकट शुरू हो गया था। उन्होंने दावा किया कि 'विश्वसनीय जानकारी' अमेरिका सहित खुफिया भागीदारों के साथ साझा की गई थी।

भारत ने कनाडा द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया और बाद में उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। कनाडा ने भारतीय राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया। 'संघीय चुनावी प्रक्रियाओं और लोकतांत्रिक संस्थाओं में विदेशी हस्तक्षेप की सार्वजनिक जांच' शीर्षक वाली रिपोर्ट में, आयुक्त मैरी-जोसी हॉग ने कहा कि गलत सूचना का इस्तेमाल राज्य के हितों के विपरीत निर्णयों को दंडित करने के लिए प्रतिशोधात्मक रणनीति के रूप में किया जाता है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि भारत ने निज्जर की हत्या के बारे में गलत सूचना फैलाई, लेकिन रिपोर्ट में यह कहते हुए अपना ही खंडन किया गया कि कनाडा को उसकी हत्या में किसी विदेशी राज्य से कोई संबंध नहीं मिला। 

रिपोर्ट में कहा गया है, 'यह मामला प्रधानमंत्री (जस्टिन ट्रूडो) द्वारा हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में संदिग्ध भारतीय संलिप्तता की घोषणा के बाद चलाए गए दुष्प्रचार अभियान का हो सकता है (हालांकि फिर भी किसी विदेशी राज्य से इसका कोई निश्चित संबंध साबित नहीं हो सका)।' निज्जर की हत्या 18 जून, 2023 को कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर की गई थी। जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के बाद, विदेश मंत्रालय ने कहा कि इस तरह के 'बदनाम करने वाले अभियान' केवल 'हमारे पहले से ही तनावपूर्ण संबंधों को और नुकसान पहुंचाते हैं।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!