Wednesday, 30 Sep 2026

निमोनिया से हुआ सीपीएम नेता सीताराम येचुरी का निधन

नईदिल्ली (13 सितंबर 24)। सीपीएम के महासचिव सीताराम येचुरी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया है। वह बीते कई दिनों से एम्स में भर्ती थे। येचुरी ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। येचुरी को फेफड़ों में इंफेक्शन था। इसके कारण उनको निमोनिया हो गया था। येचुरी को तेज बुखार की शिकायत के बाद 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। इसके बाद वह आईसीयू में एडमिट थे। कुछ दिनों से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। एम्स की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सीताराम येचुरी के परिजनों ने कहा है कि पार्थिव शरीर के दर्शन के बाद एम्स को दान कर दिया जाएगा। सीताराम येचुरी का निधन निमोनिया से हुआ है। 

सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPI-M) के महासचिव थे। वह 1992 से सीपीआई (एम) के पोलित ब्यूरो के सदस्य भी थे। येचुरी 2005 से 2017 तक पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के सांसद रहे थे। येचुरी 1974 में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) में शामिल हुए थे और एक साल बाद, वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) में शामिल हो गए थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा सहित अनेक नेताओं ने शोक प्रकट किया है। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!