Thursday, 01 Oct 2026

निशाने पर महाकुंभ, अघोरी बनकर घुस सकते हैं आतंकी

प्रयागराज (03 जनवरी 25)। प्रयागराज में महाकुंभ 6 जनवरी के शुरू होने वाला है, जहां पर लगभग 50 करोड़ श्रध्दालुओं के आने की संभावना है। वहीं दूसरी तरफ महाकुंभ को कुछ आतंकी संगठनों के द्वार टारगेट भी किया जा रहा है। दरअसल, इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) और लोकल इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) ने UP के होम डिपार्टमेंट को एक गोपनीय रिपोर्ट भेजी है। जिसमें दावा किया गया है कि  खालिस्तानी और पाकिस्तानी आतंकी, प्रॉक्सी नाम से महाकुंभ को टारगेट कर सकते हैं। सूत्रों से मिल रही जानकारी के हिसाब से रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि महाकुंभ में आतंकी साधु, श्रध्दालु या अघोरी किसी भी भेष में प्रवेश कर सकते हैं। सुरक्षा के नजर से ऐसे तत्वों से निपटने के लिए कुछ अनुभवी पुलिसकर्मी को भी साधु के भेष में तैनात किया जा रहा है जो कि गेरुआ वस्त्र धारण कर अपनी ड्यूटी करेंगे और आतंकी गतिविधियों पर नजर बनाए रखेंगे। 

IB और LIU के द्वारा गृह विभाग को भेजे गए रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए डिपार्टमेंट ने अपने सभी विंग को एक्टिव कर दिया है। कुंभ मेले में ATS, IB, STF, LIU, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और NIA की टीमें काम कर रही हैं। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद अब और सतर्कता बरती जा रही है। मेले में आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है और जांच भी की जा रही है। हर एंट्री पॉइंट पर रजिस्टर लेकर पुलिसकर्मी खड़े हैं। गाड़ी से मेले में आने वालों के नाम, पता व मोबाइल नंबर दर्ज किए जा रहे हैं। आधार कार्ड से उनका मिलान करवाया जा रहा है। जिन गाड़ियों पर संदेह हो रहा है, उनकी गहन जांच करवाई जा रही है। संदिग्ध गाड़ियों और लोगों की तस्वीरें खींचकर उनका मिलान पुलिस के पास मौजूद डेटाबेस से किया जा रहा है। इसी बीच महाकुंभ में बम ब्लास्ट करने की धमकी भी मिली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर नसर पठान नाम की ID से धमकी दी गई है। इसमें लिखा है- ऑल ऑफ यू, तुम सब अपराधी हो। महाकुंभ में बम ब्लास्ट करेंगे। 1000 हिंदुओं को मारेंगे। आपको बता दें कि महाकुंभ 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी तक चलेगी, जिसमें लगभग 50 करोड़ लोगों के आने की संभावना है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!