इंदौर (17 जुलाई 26)। नीट यूजी 2026 के परिणामों में इंदौर के आराध्य गर्ग ने ऑल इंडिया में 110वीं और जनरल कैटेगरी में 85वीं रैंक प्राप्त हुई है। वे इंदौर में टॉपर भी बने हैं। इस बार कठिन प्रश्नपत्र के बावजूद 700 में से 690 अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। आराध्य की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
आराध्य के पिता योगी गर्ग और माता डॉ. पिंकी गर्ग ने बताया कि यह सफलता आराध्य की मेहनत, त्याग और ईश्वर की कृपा का परिणाम है। जब परीक्षा रद्द हुई तो बेटा मायूस जरुर हुआ लेकिन उसने उसके बाद भी धैर्य नहीं खोया, उसने अपना परिश्रम जारी रखा और आज यह उसी का परिणाम है। आराध्य ने बताया कि सफलता के लिए उन्होंने कोई नई रणनीति नहीं अपनाई, बल्कि शिक्षकों की सलाह, नियमित रिवीजन, नोट्स और फुल-लेंथ टेस्ट पर भरोसा किया। उन्होंने गायत्री मंत्र मेडिटेशन को अपनी मानसिक मजबूती का बड़ा कारण बताया, जिससे तनाव कम हुआ और कठिन पेपर के दौरान भी उनका आत्मविश्वास बना रहा। परीक्षा रद्द होने के बाद उन्होंने इसे दूसरा मौका मानकर उसी तैयारी को दोहराया। उन्होंने छात्रों से अपील की कि असफलता या परीक्षा रद्द होने पर हिम्मत न हारें, क्योंकि मेहनत और धैर्य से हर चुनौती को पार किया जा सकता है।