Wednesday, 30 Sep 2026

नीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग को बहाल करना चाहिए: बनर्जी



कोलकाता (26 जुलाई 24)। नीति आयोग की 27 जुलाई को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली आयीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व सरकार द्वारा लाये गये नीति आयोग को खत्म कर योजना आयोग को बहाल किया जाना चाहिए। बनर्जी नीति आयोग की बैठक में भाग लेंगी, हालांकि ‘इंडिया' गठबंधन में शामिल दलों के शासन वाले कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसमें भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है।

ममता बनर्जी ने कहा, ‘उन्होंने (भाजपा ने) सरकार तो बना ली है, लेकिन उनके पास जनादेश नहीं है। 2014 के बाद भाजपा के सत्ता में आने के बाद यह पहली बार है कि उन्होंने अकेले पार्टी के रूप में सरकार नहीं बनाई है।' बनर्जी ने कहा कि अपनी ‘मजबूरियों' के कारण, भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 'राजनीतिक रूप से बहुत पक्षपाती बजट'' पेश किया है, जिसने विपक्षी दलों के शासन वाले राज्यों को उनके अधिकारों से ‘वंचित' कर दिया है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!