Saturday, 03 Oct 2026

नीतीश कैबिनेट का हुआ विस्तार, 7 नए मंत्री बने

पटना (26 फरवरी 25)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए भारतीय जनता पार्टी कोटे से सात विधायकों को मंत्री बनाया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने बुधवार को यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बीजेपी के कोटे से कृष्ण कुमार उर्फ मंटू, संजय सरावगी, सुनील कुमार, जीवेश मिश्रा, राजू कुमार सिंह, मोतीलाला प्रसाद और विजय कुमार मंडल को मंत्री बनाया गया है। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!