Thursday, 08 Oct 2026

नीतीश कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, BJP को मिला गृह

पटना (22 नवंबर 25)। बिहार की नीतीश सरकार में मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे का ऐलान हो गया है। भाजपा को पहली बार गृह मंत्रालय मिला है। सम्राट चौधरीको राज्य का गृह मंत्री बनाया गया है। कई मंत्रालयों में बदलाव नहीं किया गया है और पुराने चेहरों को ही उस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मंत्रियों के बीच विभागों के बंटवारे के बाद अब कैबिनेट की बैठक बुलाई जाएगी।

किसे मिला कौन-सा विभाग- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को गृह विभाग और विजय सिन्हा को भूमि एवं राजस्व, खान एवं भूतत्व विभाग दिया गया। इसी तरह मंगल पांडेय कोस्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग, दिलीप जायसवाल को उद्योग,  नितिन नवीन को पथ निर्माण, नगर विकास, आवास, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास कार्य, परिवहन, अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य, लेशी सिंह को खाद्य उपभोक्ता मंत्री, संतोष सुमन को लघु जल संसाधन, विजेंद्र यादव को ऊर्जा, 

मदन सहनी को समाज कल्याण, सुनील कुमारको शिक्षा, जमा खान को अल्पसंख्यक, रामकृपाल यादव को कृषि, रमा निषादको पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा कल्याण विभाग, संजय टाइगर को श्रम संसाधन, अरुणशंकर प्रसाद को पर्यटन, कला संस्कृति, सुरेन्द्र मेहता को पशु एवं मतस्य विभाग, लखेन्द्र पासवान को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण, नारायण प्रसादको आपदा प्रबंधन, संजय सिंह को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग,श्रेयसी सिंहको सूचना प्रावैधिकी एवं खेल विभाग, प्रमोद कुमार चंद्रवंशी को सहकारिता विभाग, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन, संजय पासवान को गन्ना उद्योग, दीपक प्रकाश को पंचायती राज एवं विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन व भवन निर्माण मंत्री बनाया गया है।  विभागों के औपचारिक बंटवारे के बाद नई कैबिनेट की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में बिहार की 18वीं विधानसभा के पहले सत्र की तारीख तय की जा सकती है। साथ ही नई सरकार कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगा सकती है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!