Thursday, 01 Oct 2026

नीतीश ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का शुभारंभ किया

पटना (08 सितंबर 25)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' से संबंधित आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया तथा नगर क्षेत्र के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने योजना से संबंधित आवेदन प्रपत्र का विमोचन भी किया। महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों एवं चलायी जा रही योजनाओं पर आधारित लघु फिल्म मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शित की गई।

मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' से संबंधित 250 जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन सभी जागरूकता वाहनों के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में जीविका संपोषित संकुल स्तरीय संघों द्वारा चिन्हित स्थानों पर वीडियो के माध्यम से अगले 20 दिनों तक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार महिलाओं के विकास के प्रति समर्पित है। हमलोगों ने वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं तथा वर्ष 2007 में नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय लिया। विश्व बैंक से कर्ज लेकर स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू किया गया। जिसका परिणाम है कि अब 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों की संख्या हो गई है, जिनसे 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां जुड़ी हैं। हमलोगों ने वर्ष 2024 में शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन शुरू कराया, जिसकी संख्या अब तक 37 हजार हो चुकी है, जिनसे 3 लाख 85 हजार जीविका दीदियां जुड़ चुकी हैं। 


Tags:

Follow us

This question is not available..!