Tuesday, 29 Sep 2026

नीदरलैंड पहुंचे नरेंद्र मोदी, जोरदार स्वागत

एम्स्टर्डम (16 मई 26)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के महत्वपूर्ण विदेश दौरे के दूसरे चरण के तहत नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम पहुंचे। प्रधानमंत्री का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच मुक्त व्यापार समझौते ने आर्थिक संबंधों को नई गति प्रदान की है।

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ सफल वार्ता करने के बाद नीदरलैंड पहुंचे। एम्स्टर्डम हवाई अड्डे पर डच सरकार ने उनका पलक-पांवड़े बिछाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रॉयल मिलिट्री परिवार के प्रमुख रियर एडमिरल लुडगर ब्रुमेलार, डच विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन और नीदरलैंड में भारत के राजदूत कुमार तुहिन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। 

प्रधानमंत्री अपने इस व्यस्त दौरे के दौरान नीदरलैंड के राजा विलेम-अलेक्जेंडर और रानी मैक्सिमा से भी मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वह वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे, जिसके लिए उन्होंने अपनी उत्सुकता जाहिर की है। गौरतलब है कि मोदी की यह नीदरलैंड यात्रा 2017 के बाद उनकी दूसरी आधिकारिक यात्रा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!