नईदिल्ली (15 मई 25)। भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भारतीय सेना में एक बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि नीरज चोपड़ा, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 में भाला फेंक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया, अब भारतीय सेना का हिस्सा बन गए हैं।
नीरज चोपड़ा को भारत की टेरिटोरियल आर्मी के रेगुलेशन 1948 के तहत लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया है। यह उपाधि उन्हें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा दी गई। इससे पहले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना के राजपूताना राइफल्स में सूबेदार के पद पर थे। नीरज 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के तौर पर शामिल हुए थे, और अब उन्हें यह उच्च पद प्राप्त हुआ है। नीरज चोपड़ा ने अपनी मेहनत और समर्पण से टोक्यो ओलंपिक 2021 में इतिहास रच दिया था। उन्होंने भाला फेंक प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर की दूरी तय कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनका यह गोल्ड मेडल भारत के लिए एक गर्व का पल था क्योंकि वे देश के पहले ट्रैक और फील्ड एथलीट बने, जिन्होंने व्यक्तिगत गोल्ड जीता था। नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में भी अपना जलवा दिखाया। उन्होंने पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता और अपनी सफलता का नया इतिहास रचा। यह लगातार दो ओलंपिक में मेडल जीतने का अद्वितीय रिकॉर्ड है।