Monday, 28 Sep 2026

नेपाल की 14 वर्षीय प्रकृति बनी 'हैंडराइटिंग क्वीन'

काठमांडू (28 मई 25)। 'हैंडराइटिंग सुधारे बिना कुछ नहीं होगा'- ये लाइन आपने स्कूल के दिनों में जरूर सुनी होगी। साफ-सुथरी लिखावट केवल कॉपियों की शोभा नहीं होती, बल्कि यह किसी व्यक्ति की मेहनत, धैर्य और कला का प्रतिबिंब भी होती है। आज डिजिटल युग में जहां टाइपिंग का बोलबाला है, वहां कागज पर कलम से लिखना जैसे एक बीते युग की बात लगती है। लेकिन एक लड़की है ,जिसने कागज पर ऐसा कमाल दिखाया कि दुनिया दंग रह गई। जिस लड़की की हैंडराइटिंग को ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत लिखावट’ कहा जा रहा है, वह किसी तकनीकी संस्थान या किसी विकसित देश की नहीं, बल्कि हमारे पड़ोसी देश नेपाल की है। नाम है प्रकृति मल्ला। उम्र सिर्फ 14 साल और पढ़ाई- आठवीं कक्षा में। इस उम्र में बच्चे आम तौर पर पढ़ाई से दूर भागते हैं, लेकिन प्रकृति मल्ला की क़लम ने उन्हें सोशल मीडिया की स्टार बना दिया। प्रकृति मल्ला की किस्मत तब बदल गई, जब उनकी स्कूल असाइनमेंट की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसमें उनकी हैंडराइटिंग इतनी साफ और सुंदर थी कि जिसने भी देखा, देखते ही रह गया। हर अक्षर जैसे कंप्यूटर से निकला हो, लेकिन असलियत में वह एक किशोरी की मेहनत और अभ्यास का नतीजा था। फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी लिखावट की तस्वीरें आग की तरह फैलीं। लोगों को यकीन नहीं हुआ कि ये किसी इंसान ने हाथ से लिखा है। उनकी लिखावट में अक्षरों की साइज, दूरी, लाइन और स्पेसिंग इतनी सटीक थी कि मानो ग्राफ पेपर पर प्रिंटर से लिखा गया हो। लाखों लोगों ने उनकी तस्वीरें शेयर की और हजारों ने कमेंट में उनकी तारीफ की।

Tags:

Follow us

This question is not available..!