Wednesday, 30 Sep 2026

न्यूयॉर्क के Times Square पर दुर्गा पूजा, लोगों में भारी उत्साह

न्यूयॉर्क (08 अक्टूबर 24)। भारतीय संस्कृति की धूम अब देश ही नहीं दुनिया में भी गूंज रही है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और रूस से लेकर दुनिया के कई देश सनातन धर्म को तेजी से अपना रहे हैं। ऐसा ही एक नजारा अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर के टाइम्स स्क्वायर पर नजर आया। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय और अमिरिकी लोगों ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम बंगाली क्लब की ओर से आयोजित किया गया था।

बता दें कि देश में कोलकाता का दुर्गा पांडाल सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। दिग्गज क्रिकेटर ब्रायन लारा ने रविवार को दक्षिण कोलकाता के सुरुचि संघ क्लब दुर्गा पूजा पंडाल का दौरा किया। पूर्व कैरेबियाई क्रिकेटर ने कहा कि दुर्गा पूजा एक अद्भुत त्योहार है। उन्होंने कहा कि त्योहार के मौसम में कोलकाता में यह उनका पहला मौका था। लारा ने कहा कि मुझे लगता है कि यह (दुर्गा पूजा) एक अद्भुत त्योहार है। मैं पहली बार यहाँ आया हूँ। जब भी मैं भारत में होता हूं खासकर आज जैसे दिन कोलकाता में तो हर कोई जो प्यार और प्रशंसा दिखाता है, वह बहुत खास है। दुर्गा पूजा को दुर्गोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। देवी दुर्गा के सम्मान में प्रतिवर्ष मनाया जाने वाला एक प्रमुख हिंदू त्योहार है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, क्योंकि देवी दुर्गा ने राक्षस महिषासुर को हराया था। यह त्योहार आम तौर पर 10 दिनों (नवरात्रि) तक चलता है, जिसमें मुख्य उत्सव अंतिम चार दिनों (सप्तमी, अष्टमी, नवमी और विजयादशमी) के दौरान होता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!