Wednesday, 30 Sep 2026

पंजाब की कानून व्यवस्था पर तरुण चुघ ने साधा निशाना

नईदिल्ली (25 अगस्त 24)। पंजाब के अमृतसर में एनआरआई पर फायरिंग पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ का बड़ा बयान सामने आया है। इस दौरान तरुण चुघ ने  में कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में आज अराजकता का माहौल है। रोज दिन दिहाड़े हत्याएं हो रही हैं, टारगेट किलिंग हो रही है। ऐसा लग रहा है पंजाब गैंगस्टर राज, जंगल राज पर चल रहा है।

तरुण चुघ ने आगे कहा कि इस तरह से शनिवार सुबह अमृतसर में एक एनआरआई को दिन-दिहाड़े में गोलियां मार दी गई। रोजाना आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर बुरे दौर से गुजर रहा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने लॉ एंड ऑर्डर को मैनटेंन करने की बजाय चर्मरा दिया है। गैंगस्टर खुलेआम घूम रहे हैं। आज के समय में व्यापारी, दुकानदार, किसान व बिजनैसमैन ऐसे वातावरण में खुद को सुरक्षित नहीं समझ रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है। पता नहीं कब किस पर हमला हो जाए, किस को मार दिया जाए, किसे लूट लिया जाए। उन्होंने सी.एम. मान से निवेदन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पॉलिटिकल टूरिज्म छोड़ों और पंजाब के लॉ एंड ऑर्डर की तरफ ध्यान दिया जाए।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!