Wednesday, 30 Sep 2026

पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार

जालंधर (01 अगस्त 24)। पंजाब के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार भारत भूषण आशु को आज ईडी की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आपको बता दें पंजाब केसरी ने पहले ही इसकी पुष्टि कर दी थी। बताया जा रहा है कि ईडी ने मनी लाड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। 

आपको बता दें आज सुबह 10 बजे पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस सीनियर लीडर भारत भूषण आशु आज जालंधर स्थित ईडी के दफ्तर पहुंचे। इस दौरान उनसे ईडी जालंधर दफ्तर में पूछताछ की गई। सुबह से शुरू हुई पूछताछ शाम तक चली। बताया जा रहा है कि भारत भूषण आशु को 2 दिन पहले ईडी ने किसी मामले में सम्मन जारी किए थे। गौरतलब है कि भारत भूषण आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु जब खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्रालय की बागडोर संभाल रहे थे, तब उन पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए के टेंडर में धोखाधड़ी का आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में श्रम और परिवहन टेंडरों में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हुईं। इस मामले की जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टेशन और सप्लाई के नाम पर कई फर्जी गाड़ियों का इस्तेमाल और दुरुपयोग किया गया। आपको ये भी बता दें कि ये मामले पहले विजिलेंस द्वारा उठाया गया था, इस मामले में विजिलेंस ने कोर्ट में चालान भी पेश किया था। इसके बाद इस मामले में की जांच ईडी द्वारा शुरू की गई। ईडी ने इसके दस्तावेज मांगे थे, जिसके बाद आज भारत भूषण आशु को ईडी ने पेश होने के लिए कहा था। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!