Thursday, 01 Oct 2026

पंजाब के राजभवन पहुंचे डेरा ब्यास प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों

चंडीगढ़ (06 नवंबर 24)। पंजाब के डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदरसिंह ढिल्लों आज पंजाब राजभवन में पहुंचे। इस दौरान उनके उत्तराधिकारी जसदीप सिंह गिल भी मौजूद रहें। बताया जा रहा है कि उन्होंने ने आज पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से मुलाकात की। इस संबंधी जानकारी पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने ट्वीटर पर पोस्ट शेयर कर दी। उन्होंने डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदरसिंह गिल के साथ मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इस दौरान पंजाब गवर्नर ने लिखा, 'पंजाब राजभवन में डेरा ब्यास डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिंदरसिंह ढिल्लों और जसदीपसिंह गिल से मिलकर खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!