Saturday, 03 Oct 2026

पटाया के क्लब में कैप्टन स्मित को सम्मान

पटाया (04 अक्टूबर 26)। थाईलैंड के पटाया स्थित ‘क्लब नशा’ ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और हिम्मत को सम्मानित किया। क्लब ने अपनी स्क्रीन पर कैप्टन की तस्वीर प्रदर्शित की और उनके सम्मान में एक भारतीय गाना बजाया। इस दौरान उन्हें ‘भारत का साइलेंट हीरो’ बताया गया। क्लब की ओर से किए गए इस सम्मान में कैप्टन स्मित मच्छार के साहस, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को रेखांकित किया गया। सोशल मीडिया पर क्लब के इस कदम की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं।

दरअसल, बुधवार को दुबई से इजराइल के तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में कॉकपिट के अंदर कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने कथित तौर पर हथियार से हमला कर दिया था। हम्माम अल-हम्मामी ओमान के रहने वाले बताए गए हैं। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने स्थिति को संभालने में सूझबूझ दिखाई। बताया गया है कि उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया, जिसके बाद क्रू सदस्यों और यात्रियों को को-पायलट को काबू करने में मदद मिली। घटना के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की भूमिका और उनके द्वारा दिखाई गई हिम्मत की चर्चा हुई। पटाया के ‘क्लब नशा’ में उन्हें सम्मानित किया जाना भी इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!