Wednesday, 30 Sep 2026

पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में ट्रेन किराया सस्ता: वैष्णव

नईदिल्ली (20 मार्च 25)। भारतीय रेलवे यात्रियों को किफायती और आरामदायक सफर देने में सबसे आगे है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में बताया कि पिछले पांच सालों से रेल किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। भारत में 350 किलोमीटर की यात्रा का किराया सिर्फ 121 रुपए है, जबकि पाकिस्तान में 436 रुपए, बांग्लादेश में 323 रुपए और श्रीलंका में 413 रुपए है। यूरोपीय देशों में यह किराया भारत से 20 गुना ज्यादा है।

रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे सुरक्षा को लेकर लगातार नए कदम उठा रहा है, जिनमें लॉन्गर रेल ट्रैक, इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग और फॉग सेफ्टी डिवाइस शामिल हैं। इसके अलावा, 12,000 रेल फ्लाईओवर और अंडरब्रिज बनाए गए हैं। 50,000 किलोमीटर पुराने ट्रैक हटाकर नए ट्रैक बिछाए गए हैं, जिससे सुरक्षा और सुविधाएं बढ़ी हैं। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारत का लोकोमोटिव (इंजन) उत्पादन 1,400 तक पहुंच गया है, जो अमेरिका और यूरोप को मिलाकर भी ज्यादा है। भारत अब ऑस्ट्रेलिया, UK, सऊदी अरब, फ्रांस, मैक्सिको, स्पेन और जर्मनी जैसे देशों को रेलवे कोच और उपकरण निर्यात कर रहा है। जल्द ही बिहार में बने लोकोमोटिव और तमिलनाडु में बने पहिए दुनिया भर में उपयोग किए जाएंगे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!