Saturday, 03 Oct 2026

पदम् अवार्ड: शारदा सिन्हा, पंकज उधास व शेखर कपूर शामिल

नईदिल्ली (26 जनवरी 25)। दिवंगत गायिका शारदा सिन्हा, पंकज उधास, तमिल सुपरस्टार अजित कुमार, वरिष्ठ फिल्म निर्माता शेखर कपूर और गायक अरिजीत सिंह गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कार के 139 प्राप्तकर्ताओं में शामिल हैं। लोक गायिका सिन्हा और प्रख्यात मलयालम पटकथा लेखक-निर्देशक एम टी वासुदेवन नायर को असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए मरणोपरांत दूसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। 

प्रसिद्ध गजल गायक उधास को मरणोपरांत तीसरे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। उनके साथ अजित, कपूर, तेलुगु अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, सिनेमा के दिग्गज अनंत नाग और भरतनाट्यम नृत्यांगना-अभिनेत्री शोभना को भी सम्मानित किया गया है। इस सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 23 महिलाएं हैं। इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।  

Tags:

Follow us

This question is not available..!