पटना (07 दिसंबर 24)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार निवासी सैनिकों/पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सशस्त्र सेनाओं के बिहार निवासी सैनिकों के सम्मान में सरकारी खजाने का मुंह खोल दिया है। परमवीर चक्र, अशोक चक्र, महावीर चक्र, कीर्ति चक्र, वीर चक्र, शौर्य चक्र, सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल(शौर्य), मेन्शन-इन-डिसपैचेज, सर्वोत्तम युद्ध सेवा मंडल, परम विशिष्ट सेवा मेडल, उत्तम युद्ध सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल, युद्ध सेवा मेडल, सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल (विशिष्ट) और विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित सैनिकों/पूर्व सैनिकों की सम्मान राशि में कई गुणा का इजाफा किया गया है। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण कार्यालयों की संख्या भी 13 से बढ़ाकर 25 करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। अब परमवीर चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 10 लाख रुपए से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया गया है।
इसी तरह अशोक चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 8 लाख रुपए से बढ़ाकर 75 लाख रुपए कर दिया गया है।महावीर चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 50 लाख रुपए कर दिया गया है। कीर्ति चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 4 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है। वीर चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 9 लाख रुपए कर दिया गया है। शौर्य चक्र विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दिया गया है। सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल(शौर्य) विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 7 लाख रुपए कर दिया गया है। मेन्शन-इन-डिस्पैचेज विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 6 लाख रुपए कर दिया गया है। सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 7 लाख रुपए से बढ़ाकर 7.5 लाख रुपए कर दिया गया है। परम विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 4.5 लाख रुपए कर दिया गया है। उत्तम युद्ध सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 3 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रूपए कर दिया गया है। अति विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 3.5 लाख रुपए कर दिया गया है। युद्ध सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 1 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए कर दिया गया है। सेना/नौसेना/वायु सेना मेडल(विशिष्ट) विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 75 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दिया गया है। विशिष्ट सेवा मेडल विजेता को मिलने वाली सम्मान राशि को 50 हजार रुपए से बढ़ाकर एक लाख रुपए कर दिया गया है।