Thursday, 01 Oct 2026

परिक्रमा स्पेशल ट्रेन से इन जिलों को मिलेगा फायदा

जूनागढ़ (10 नवंबर 24)। गीरनार में हर साल आयोजित होने वाली लीली परिक्रमा के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जूनागढ़ आते हैं। इस परिक्रमा को ध्यान में रखते हुए, रेलवे विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन सेवाएं शुरू की हैं। 11 नवंबर 2024 से 17 नवंबर 2024 तक, अमरेली से जूनागढ़ के बीच 'परिक्रमा मेला स्पेशल ट्रेन' चलाई जाएगी। 12 नवंबर से शुरू होने वाली इस विशेष ट्रेन का संचालन मीटरगेज पर होगा। यह ट्रेन अमरेली से सुबह 09:00 बजे चलेगी और दोपहर 12:40 बजे जूनागढ़ पहुंचेगी। वहीं, जूनागढ़ से अमरेली जाने वाली ट्रेन 15:30 बजे प्रस्थान करके शाम 19:30 बजे अमरेली पहुंचेगी। ट्रेन  के टिकट पैसेंजर रिजर्वेशन केंद्रों और IRCTC वेबसाइट से बुक किए जा सकते हैं। यात्रा के समय और स्टेशनों की जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर जा सकते हैं: www.enquiry.indianrail.gov.in

Tags:

Follow us

This question is not available..!