Wednesday, 30 Sep 2026

पशुपतिनाथ की शाही सवारी में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री

मंदसौर (19 अगस्त 24)। श्रावण-भादौ मास में निकलने वाली भगवान पशुपतिनाथ की 5वीं सवारी के क्रम में आज शाही सवारी निकाली गई। भगवान पशुपतिनाथ पालकी में सवार होकर प्रजा को दर्शन देने एवं हाल चाल जानने के लिये निकले। भगवान पशुपतिनाथ की सवारी में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा शामिल हुए। सवारी में शामिल होने के दौरान उप मुख्यमंत्री ने भगवान पशुपतिनाथ शाही सवारी के रथ को अपने हाथों से खींचा तथा सवारी के साथ पैदल चले। उन्होंने भगवान पशुपतिनाथ का पूजन-अर्चन किया। पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में ही सवारी प्रारंभ होने से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा भगवान पशुपतिनाथ को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उसके पश्चात भगवान पशुपतिनाथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में पहली बार पुलिस बैंड भी शामिल रहा।इस दौरान लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, मंदसौर विधायक विपिन जैन, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों में कलेक्टर अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, एएसपी गौतम सोलंकी अन्य अधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।

Tags:

Follow us

This question is not available..!