Saturday, 03 Oct 2026

पश्चिम बंगाल में में लागू करेंगे UCC: मोदी

मुर्शिदाबाद (12 अप्रैल 26)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लागू (यूसीसी) करने का शनिवार को वादा किया, ताकि 'तुष्टीकरण की राजनीति' को समाप्त किया जा सके। उन्होंने साथ ही कहा कि भाजपा बंगालियों को राज्य में अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी। मोदी ने मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया भाजपा का चुनावी घोषणापत्र पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 'महाजंगलराज' को समाप्त करने का एक खाका है। 

प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए यूसीसी लागू करने का संकल्प लेती है।' उन्होंने यह टिप्पणी राज्य भाजपा द्वारा अपने चुनावी घोषणापत्र में सत्ता में आने पर छह महीने के भीतर यूसीसी को लागू करने का वादा करने के एक दिन बाद की है। तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के लोग यह नहीं भूले हैं कि कैसे 'राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी आरजी कर बलात्कार और हत्याकांड के दोषियों के साथ खड़ी रही'। मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर 'मां-माटी-मानुष' के अपने पुराने नारे को त्यागने और इसके बजाय 'घुसपैठियों के समर्थन' पर निर्भर रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस 'मां-माटी-मानुष' के नारे के साथ सत्ता में आई थी। लेकिन अब यह घुसपैठियों के मतों से सरकार बनाना चाहती है।' प्रधानमंत्री ने कहा, 'पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के इस खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!