Thursday, 01 Oct 2026

पहली बार रविवार को पेश होगा देश का आम बजट

नईदिल्ली (08 जनवरी 26)। देश के आम बजट 2026 को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बुधवार को संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति (CCPA) की अहम बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की। इस बैठक में संसद के आगामी बजट सत्र की तारीखों को मंजूरी दे दी गई। CCPA बैठक में तय किया गया कि बजट सत्र दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। इसके तहत पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी 2026 तक एवं  दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक रहेगा। 

बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। इसके बाद बजट पर चर्चा और अन्य विधायी कामकाज होगा। 1 फरवरी 2026 (रविवार) को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में आम बजट पेश करेंगी। यह भारत के संसदीय इतिहास में पहली बार होगा जब आम बजट रविवार के दिन पेश किया जाएगा। साल 2017 से लगातार 1 फरवरी को बजट पेश किया जा रहा है। 2017 में तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पहली बार 1 फरवरी को बजट पेश किया था। उससे पहले बजट 28 फरवरी को आता था। इस बार 1 फरवरी रविवार को पड़ रहा है। इसी दिन गुरु रविदास जयंती भी है। रविवार होने की वजह से सरकारी दफ्तर बंद रहेंगेसशेयर बाजार भी बंद रहेगा। बजट सत्र के दूसरे चरण में विभिन्न मंत्रालयों की अनुदान मांगों पर चर्चा होगी। वित्त विधेयक (Finance Bill) पारित किया जाएगा। सरकार के खर्च और कर प्रस्तावों को अंतिम मंजूरी दी जाएगी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को लगातार 9वीं बार बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वह लगातार सबसे ज्यादा बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। 2025 में निर्मला सीतारमण ने 8वां बजट पेश कर प्रणब मुखर्जी की बराबरी की थी। सरकारी सूत्रों के मुताबिक इस बजट सत्र का मुख्य फोकस 'विकसित भारत @2047' के विजन को आगे बढ़ाने पर होगा। इसमें आर्थिक विकास,रोजगार,इंफ्रास्ट्रक्चर,सामाजिक कल्याण और और दीर्घकालिक सुधारों पर जोर दिया जा सकता है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!