Thursday, 01 Oct 2026

पहले चरण के बाद सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू: अमित शाह

रांची (15 नवंबर 24)। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांडेय में एक रैली को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद उनकी सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

शाह ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त है। सोरेन और झामुमो नीत गठबंधन के नेताओं पर झारखंड के समृद्ध खनिज और अन्य संसाधनों को लूटने का आरोप लगाते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने राज्य के गरीबों के लिए केंद्र द्वारा भेजे गए 3.90 लाख करोड़ रुपये भी हड़प लिए हैं। शाह ने गांडेय में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। हम हेमंत सोरेन को जनता के लूटे हुए पैसे को भ्रष्ट नेताओं में बांटने से रोकेंगे। जनता से लूटा गया एक-एक पैसा राज्य के खजाने में वापस किया जाएगा।'

शाह ने आरोप लगाया कि झारखंड में हेमंत सोरेन की नाक के नीचे घुसपैठ होने की वजह से आदिवासियों और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) की आबादी कम हो रही है, लेकिन कल्पना सोरेन उनसे ही वोट मांग रही हैं। शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अयोध्या में भाजपा ने रामलला को मंदिर में प्रतिष्ठापित कराया लेकिन कांग्रेस नेता को अब तक अयोध्या जाने का समय नहीं मिला।

Tags:

Follow us

This question is not available..!