Wednesday, 30 Sep 2026

पहले सवाल मेरा हथियार था, अब समाधान मेरी जिम्मेदारी: राघव

नईदिल्ली (01 अगस्त 26)। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार संसद में बोलते हुए राघव चड्ढा ने विपक्ष पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में रहते हुए सरकार से सवाल पूछना उनकी जिम्मेदारी थी, और अब समस्याओं का समाधान निकालना मेरी जिम्मेदारी है। सदन में चड्ढा ने कहा, 'जब मैं विपक्ष में था, तब सवाल मेरा हथियार था। आज मैं ट्रेजरी बेंच पर हूं, इसलिए मुश्किलों का हल निकालना मेरी जिम्मेदारी है। मैंने खुद से वादा किया था कि जब व्यवस्था में सुधार की दिशा में ठोस कदम उठेंगे, तभी मैं इस मुद्दे पर संसद में बोलूंगा। मुझे सुर्खियां नहीं, बल्कि नतीजे चाहिए थे।' राघव चड्ढा ने कहा कि वह पेपर लीक की समस्या से जुड़े छात्रों की पीड़ा को व्यक्तिगत रूप से समझते हैं। उन्होंने बताया कि वह स्वयं कभी चार्टर्ड अकाउंटेंसी के छात्र रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों तथा अभ्यर्थियों की मेहनत से भली-भांति परिचित हैं। इस बीच राघव चड्ढा ने पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार द्वार उठाए मुद्दों की सराहना की है।


Tags:

Follow us

This question is not available..!