Monday, 28 Sep 2026

पांचवें चरण में 49 सीटों पर चुनाव इंडिया ब्लॉक के लिए बड़ी चुनौती

नईदिल्ली (18 मई 24)। पांचवे चरण में 20 मई को  8 राज्यों की 49 लोकसभा सीटों पर होने जा रहा चुनाव विपक्षी इंडिया ब्लॉक के लिए बड़ी चुनौती है। जानकारों की मानें तो पांचवें चरण के चुनाव में विपक्ष अगर एन.डी.ए. को रोकने में कामयाब हो जाता है तो सत्ता संघर्ष बेहद दिलचस्प हो जाएगा। चूंकि पांचवें चरण की इन 49 सीटों में से कांग्रेस के पास मात्र रायबरेली की एक ही सीट है। सोनिया गांधी को रायबरेली में ही जीत मिली थी, जबकि अमेठी सीट राहुल गांधी के हाथ से निकल गई थी। पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीट, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, ओडिशा की 5, बिहार की 5, झारखंड की 3, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की 1-1 सीट पर मतदान होगा, जिसके बाद देश की कुल 428 लोकसभा सीटों पर चुनाव खत्म हो जाएगा।

49 में से भाजपा को मिली थी 32 सीटें: बीते चुनाव में उक्त 49 सीटों में से भाजपा ने 32 सीटें हासिल की थी। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को एक, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को एक, शिवसेना को 7, बीजू जनता दल (बीजद) को एक, नेशनल कॉन्फ्रेंस को एक और तृणमूल (टी.एम.सी.) को 4 सीटें मिली थी। गठबंधन की बात करें को इस चुनाव में एन.डी.ए. को 41 और यू.पी.ए. सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल हो सकी थी, जबकि अन्य को पांच सीटें मिली थीं।

Tags:

Follow us

This question is not available..!