Saturday, 03 Oct 2026

पांच बार लाउडस्पीकर से हो रहा सिर दर्द: आचार्य

जयपुर (17 मार्च 25)। भजनलाल सरकार में एक ऐसे विधायक जो हमेशा अपने बयानों को लेकर राजनीतिक चर्चाओं में बने रहते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं हवामहल विधायक बालमुकंद आचार्य की। एक बार फिर बालमुकंद आचार्य ने ऐसा विवादित बयान दे दिया है। जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जोरो से चल रही है। दरअसल फिर विधायक बालमुकंद आचार्य का लाउड स्पीकर के मुद्दे पर बयान सामने आया है। अजान को लेकर हवामहल विधायक एक बार फिर हमलावर ह । उन्होंने कहा कि दिन में पांच टाइम के लाउडस्पीकर से लोगों के सिर में दर्द हो रहा है। कई लोगों को माइग्रेन की बीमारी है ऐसे लोगों के तेज आवाज से काफी नुकसान पहुंचता है। विधायक आचार्य ने ये बयान जयपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से राजपूत सभा भवन में अधिवक्ता होली मिलन समारोह में दिया है। इस समारोह में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं अधिवक्तागण मौजूद रहे। तो दूसरी तरफ आदर्श नगर विधायक रफीक खान भड़क उठे। विधायक रफीक खान ने भाजपा विधायक पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबा अक्सर सिरफिरे बयान देते हैं अब उन्हे सिरियसली नहीं लेना चाहिए। सभी धर्मों को बराबर सम्मान से देखना चाहिए। 



Tags:

Follow us

This question is not available..!