Thursday, 01 Oct 2026

पाकिस्तान के 16 प्रमुख यूट्यूब चैनल बैन

नईदिल्ली (28 अप्रैल 25)। भारत सरकार ने पाकिस्तान के 16 यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों के कुल 6.3 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। सरकार ने यह कार्रवाई पहलगाम आतंकी हमले के बाद भड़काऊ और सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने वाली सामग्री फैलाने के आरोप में की है। गृह मंत्रालय की सिफारिश पर इन चैनलों को ब्लॉक किया गया है। बैन किए गए प्रमुख यूट्यूब चैनल में Dawn,  Samaa TV,  ARY News  Bol News, Raftar, Geo News और  Suno News शामिल हैं।  इसके अलावा, पत्रकारों  इरशाद भट्टी, असमा शिराजी, उमर चीमा और मुनीब फारूक के यूट्यूब चैनल भी बैन किए गए हैं। साथ ही 'The Pakistan Reference', 'Samaa Sports', 'Uzair Cricket' और 'Razi Naama' जैसे हैंडल भी ब्लॉक कर दिए गए हैं। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, ये यूट्यूब चैनल भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भ्रामक और भड़काऊ सूचनाएं फैला रहे थे। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!