Sunday, 04 Oct 2026

पाकिस्तान ने ट्रंप से लगाई मदद की गुहार

वाशिंगटन (02 मई 25)। अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कश्मीर मुद्दा इस समय दुनिया का सबसे बड़ा संकट है और ट्रंप जैसे नेता, जो शांति की कोशिश कर रहे हैं, को इसमें दखल देना चाहिए।

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे दोनों देशों के बीच टकराव रोकने में मदद करें।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को साफ कहा है कि हमला कब और कैसे जवाब देना है, इसका फैसला सेना खुद करे। यानी, सरकार ने सेना को पूरी आजादी दे दी है। राजदूत शेख ने एक अमेरिकी मैगजीन से कहा कि भारत, पाकिस्तान और चीन तीनों परमाणु शक्ति वाले देश हैं, इसलिए यह मसला बहुत गंभीर है। उन्होंने कहा कि सिर्फ अभी का तनाव कम करना काफी नहीं, बल्कि कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए।

Tags:

Follow us

This question is not available..!