Saturday, 03 Oct 2026

पाकिस्तान ने ट्रेन हाईजैक का आरोप भारत पर लगाया

इस्लामाबाद  (13 मार्च 25)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 11 मार्च को एक बड़ी घटना घटी, जब बलूच लिबरेशन आर्मी नाम के संगठन ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को हाईजैक कर लिया। यह ट्रेन 400 से अधिक यात्रियों को लेकर क्वेटा से पेशावर जा रही थी। बीएलए ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया, जिसमें बताया गया कि बोलन जिले में उनके लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया और जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया। इस घटना ने पाकिस्तान सरकार की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि अभी तक पाकिस्तान की सेना सभी बंधकों को बचा नहीं पाई है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के सलाहकार राणा सनाउल्लाह ने इस मामले में भारत पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बिना किसी ठोस सबूत के कहा कि बलूच विद्रोहियों को भारत का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत अफगानिस्तान में बैठकर बलूच विद्रोहियों की मदद कर रहा है। राणा सनाउल्लाह ने कहा, 'भारत ही इन विद्रोहियों की मदद कर रहा है और अफगानिस्तान में उन्हें पनाह मिल रही है।' उन्होंने अफगानिस्तान को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने यह मदद बंद नहीं की तो पाकिस्तान कार्रवाई करेगा। राणा सनाउल्लाह ने भारत के साथ-साथ अफगानिस्तान पर भी आरोप लगाए। उनका कहना था कि तालिबान के सत्ता में आने के बाद से अफगानिस्तान में बलूच विद्रोहियों को घात लगाने की सुविधाएं मिल गई हैं और वे अपनी कारवाइयों को ज्यादा बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने अफगान सरकार से इन गतिविधियों को बंद करने के लिए कहा है, और अगर वे नहीं मानते तो पाकिस्तान इन विद्रोहियों को निशाना बना सकता है। इस घटना के 24 घंटे बाद भी, पाकिस्तान केवल 155 बंधकों को ही रिहा कर पाया है, जबकि बाकी बंधक अब भी आतंकियों के कब्जे में हैं। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!