Saturday, 03 Oct 2026

पाकिस्तान में ट्रैन हाईजैक, 30 सैनिक मरे

भोपाल (12 मार्च 25)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस को हाइजैक कर लिया गया है। इस घटना के बाद पाकिस्तान के आतंकी संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी ने आधिकारिक बयान जारी कर दावा किया कि पाकिस्तानी सेना के साथ लड़ाई में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई घायल हुए हैं। साथ ही उसके लड़ाकों ने पाकिस्तानी सेना को कड़ी टक्कर देकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। 

BLA अपने अधिकारिक बयान में दावा किया कि उसके कब्जे में 214 ट्रेन सवार बंधक है, जिसमें पाकिस्तानी सेना, पुलिस और खुफिया एजेंसियों के लोग शामिल हैं। BLA ने कहा कि ये सभी अब उनके कब्जे में हैं और उन्हें युद्धबंदी माना जा रहा है। बलोच लिबरेशन आर्मी ने अपने बयान में पाकिस्तान सरकार को 48 घंटे का समय दिया है और धमकी दी है कि अगर पाकिस्तान ने सभी बलूच राजनीतिक कैदियों और जबरन गायब किए गए लोगों को रिहा नहीं किया, तो सभी बंधकों को मार दिया जाएगा और ट्रेन को उड़ा दिया जाएगा। आतंकी संगठन BLA के प्रवक्ता जियंद बलूच ने कहा, 'हम जो कह रहे हैं, वह आखिरी फैसला है, अगर पाकिस्तान ने कोई हमला किया, तो इसके भयानक नतीजे होंगे, जिनकी पूरी जिम्मेदारी पाकिस्तान पर होगी।'

Tags:

Follow us

This question is not available..!