Monday, 05 Oct 2026

पाकिस्तान में ISI दफ्तर के पास हमला

क्वेटा (09 मई 25)।  भारत द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर'  के तहत की गई सैन्य कार्रवाई के बाद पाकिस्तान में राजनीतिक और सैन्य अस्थिरता बढ़ गई है। पाकिस्तानी सेना के भीतर असंतोष की खबरें सामने आ रही हैं, और सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद, पाकिस्तान की सेना में आंतरिक असंतोष की खबरें सामने आई हैं। एक वायरल पत्र के अनुसार, कई सैन्य अधिकारियों ने इस्तीफा देने की इच्छा जताई है, जिससे सेना की एकता पर सवाल उठने लगे हैं।  विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी सेना के भीतर असंतोष बढ़ रहा है और आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर को हटाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। उनकी जगह लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद इमरान मिर्जा को पाकिस्तान आर्मी की कमान सौंपे जाने की चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों के हवाले से पता चला है कि बलूचों ने पाक सेना की कई चौकियां भी उड़ा दी हैं।  बलूचिस्तान में स्वतंत्रता की मांग को लेकर जारी संघर्ष में बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तान की सुरक्षा चौकियों पर जोरदार हमले किए हैं। इन हमलों में कई चौकियां तबाह हो गईं और पाकिस्तान सेना के कई जवान घायल हो गए। सूत्र बताते हैं कि हालिया सैन्य असफलताओं और भारत की ओर से किए गए तीखे जवाबी हमलों के बाद पाकिस्तानी सेना के उच्च अधिकारियों में जनरल मुनीर की रणनीति को लेकर नाराजगी है। भारत की घातक एयरस्ट्राइक्स और कराची पोर्ट पर हुए समुद्री हमले के बाद से ही पाक आर्मी में नेतृत्व परिवर्तन की मांग जोर पकड़ रही है।लेफ्टिनेंट जनरल शाहिद मिर्जा को एक समझदार और सख्त रणनीतिकार माना जाता है। वे ISI के पूर्व अधिकारी भी रह चुके हैं और सेना के भीतर उनकी मजबूत पकड़ है। माना जा रहा है कि पाकिस्तान के पावर सेंटर रावलपिंडी में कई जनरल्स ने उनके नाम पर सहमति जता दी है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!