Sunday, 04 Oct 2026

पाकिस्तान सेना ने खाली किया बलूचिस्तान

नईदिल्ली (07 मई 25)। पहलगाम हमले के बाद भारत के साथ तनाव के बीच बलूचिस्तान से बड़ी खबर सामने आ रही है कि पाकिस्तान की XII कोर की दो अहम इन्फेंट्री डिवीजन  33वीं और 41वीं  बलूचिस्तान से हटाकर भारत की सीमाओं की ओर भेजी जा रही हैं। यह दोनों डिवीजन पाकिस्तान आर्मी की बलूचिस्तान में सुरक्षा और सैन्य ऑपरेशनों की रीढ़ मानी जाती थीं।

सूत्रों के अनुसार, भारत से जंग के हालात के बीच पाकिस्तानी सेना ने इन दोनों डिवीजन को बलूचिस्तान से हटाकर पंजाब और सिंध की ओर ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है, जिससे उन्हें भारत के साथ संभावित सीमा तनावों या युद्ध की स्थिति में इस्तेमाल किया जा सके। यह कदम भारत-पाक सीमा पर बढ़ते सैन्य तनाव और संभावित टकराव की आशंकाओं के बीच उठाया गया है। इस सैन्य बदलाव से बलूचिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था और स्थायित्व पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। यह वही इलाका है, जहां बलूच लिबरेशन आर्मी और अन्य स्वतंत्रता समर्थक गुट लंबे समय से पाकिस्तानी सेना के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। सेना की इस वापसी को बलूच विद्रोहियों के लिए एक "खाली मैदान" की तरह देखा जा रहा है।

Tags:

Follow us

This question is not available..!