Saturday, 03 Oct 2026

पाक आर्मी-छुड़ाए सभी बंधक, बीएलए-अभी बंधक हैं

क़्वेटा (13 मार्च 25)। पाकिस्तान में बलूचिस्तान के बोलन जिले में पेशावर जाने वाली ट्रेन पर अज्ञात संख्या में भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया और 190 बंधकों को बचा लिया। मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। वहीं बीएलए का दावा है कि इस घटना में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सेना के जवान मारे गए और 150 बंधक अभी भी उनके कब्जे में हैं। 

सुरक्षा सूत्रों के अनुसार बलों ने बड़ी संख्या में बंधकों को सफलतापूर्वक बचाया, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल है, जिन्हें आतंकवादियों ने मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल किया था। सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि बचाव अभियान अत्यधिक सावधानी और कुशलता के साथ चलाया गया, जिसके परिणामस्वरूप कई निर्दोष लोगों की जान बच गई। यह भी पता चला कि आतंकवादियों की क्रूरता का शिकार हुए यात्रियों की संख्या का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को बोलन दर्रे के धादर इलाके में हमला होने पर नौ बोगियों में 400 से अधिक यात्रियों को लेकर जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर जा रही थी। 

Tags:

Follow us

This question is not available..!